Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा वह शेरनी का दूध है,जो पियेगा दहाड़ेगा : कमिश्नर

शिक्षा वह शेरनी का दूध है,जो पियेगा दहाड़ेगा : कमिश्नर

फर्रुखाबाद (हि.स.)। शिक्षा पर आधारित लक्ष्य, कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन , महर्षि निशंक इण्टर कालेज , नवादा में सोमवार को किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी भोपाल कमिश्नर लोकेश लिलाहरे ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा , कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है , जो पियेगा वो दहाड़ेगा , जो नहीं पियेगा वो जानवरों जैसा बनेगा।

उन्होंने सभी अभिवावकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए संकल्पित किया। तरह तरह से उदाहरण देकर प्रेरित किया। अभी हाल में एसडीएम बने ऋषभ राजपूत ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोग मोबाइल का प्रयोग केवल अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए , कम्पटीशन की तैयारी के लिए ही करें। जीवन बर्बाद करने के लिए नहीं। आधुनिक मोबाइल असीमित भंडार हैं। उन्होंने अपने को जोड़ते हुए कहा कि कोरोना काल में वह अपनी तैयारी घर पर रहकर मोबाइल से की। और आज आपके सामने एसडीएम बना हूं। भारी संख्या के साथ पहुंचे अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम राजपूत ने कहा कि जिस तरह अर्जुन ने अपना लक्ष्य बनाकर मछली की आंख वेधी थी। उसी प्रकार आपको भी अपने जीवन का लक्ष्य बनाना होगा। तभी सफलता आपके चरण चूमेगी। लक्ष्य के कार्यक्रम प्रभारी वीरपाल लोधी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे प्रमुख वक्ताओं में प्रो धर्मपाल सिंह लोधी , इतेन्दर लोधी जिला पंचायत सदस्य , लक्ष्य अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत , यदुनन्दन लाल वर्मा , अशोक राजपूत , प्रवीन वर्मा , महेश चंद्र राजपूत , अरविन्द राजपूत ,रामलडैते राजपूत , रोशनी राजपूत एडवोकेट , डा धर्मेन्द्र राजपूत , प्रेमपाल राजपूत एडवोकेट , मा डी पी राजपूत , राकेश सिंह राजपूत, अंकुर राजपूत , दुर्गेश लोधी , मान सिंह राजपूत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम मे भारी जनसैलाब उमडा , बाद में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular