Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा क्षेत्र में एक साथ सम्मानित होना जीवन भर रहेगा अविस्मरणीय

शिक्षा क्षेत्र में एक साथ सम्मानित होना जीवन भर रहेगा अविस्मरणीय

– सम्मान से अभिभूत हुए शिक्षक दम्पत्ति

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान की झड़ी लगा दी। सम्मान से अभिभूत शिक्षक समाज प्रदेश सरकार की इस अभिनव योजना से गदगद है। प्रयागराज के एक शिक्षक दम्पत्ति को भी यह सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में जनसंचार एवं पत्रकारिता में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतीश चंद्र जैसल एवं हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय, नैनी में समाजशास्त्र विषय में सहायक आचार्य उनकी पत्नी डॉ कंचन को आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एवं विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रयागराज की सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह एवं प्रोफेसर रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, नैनी के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से सम्मान पत्र देकर अलंकृत किया। शिक्षक दम्पत्ति ने इस सम्मान को यादगार बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह एक साथ सम्मानित होना जीवन भर अविस्मरणीय रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular