Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशिक्षक संघ ने इटियाथोक बीआरसी पर किया धरना प्रदर्शन

शिक्षक संघ ने इटियाथोक बीआरसी पर किया धरना प्रदर्शन

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक इकाई के ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अनेक शिकक मौजूद रहे। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के नये गांव पारासराय पेट्रोल पंप के निकट स्थित बीआरसी केंद्र पर यह धरना प्रदर्शन 14 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के ब्लाक मंत्री राकेश यादव, सुभाष विश्वकर्मा, राकेश अग्रहरी, करन सिंह सहित कई शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने हितों के प्रति शिक्षकों को आगाह किया। इस दौरान विकासखंड के तमाम शिक्षक, रसोईया, शिक्षामित्र व अनुदेशक यहां पर मौजूद रहे। ब्लाक अद्द्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि 21 सूत्रीय मांग पत्र बीआरसी केन्द्र इटियाथोक के जिम्मेदारों को सौपा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular