शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है: डॉ क्षितिज

 

जौनपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब द्वारा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए 36वां शिक्षक सम्मान शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए शिक्षक अरविन्द शुक्ल, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव समेत आधा दर्जन गुरुजनों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की चेयरमैन माया टंडन, विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन ने डा. सरोज सिंह, अरविन्द कुमार शुक्ला, डॉ. आलोक कुमार दास, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति मिश्रा को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया।  
इस अवसर पर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक बच्चों का भविष्य का निर्माण करते हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं शिक्षक उनका मार्ग दर्शनकर के बच्चों को आदर्श नागरिक बनने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
माया टंडन ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो हमारे अंदर ज्ञान का उजाला भरते हैं। एक शिक्षक अपना पूरा जीवन ज्ञान और सही रास्ता दिखाने में लगा देता है। महान कवि कबीरदास जी ने भी कहा है कि यदि शिक्षक और भगवन दोनों सामने हो तो हमें पहले शिक्षक का चरण स्पर्श करना चाहिए। क्यूंकि एक शिक्षक ही हमें ज्ञान देकर भगवन तक पहुंचने का रास्ता दिखते हैं। 
दिनेश टंडन ने कहा कि शिक्षक का दर्जा समाज में सर्वोच्च है। बिना शिक्षक के समाज की कल्पना भी नहीं किया जा सकती है। 

error: Content is protected !!