Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को दी बधाई

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को दी बधाई

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि महान व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यार्थियों के हितैषी एवं राष्ट्र निर्माण कर्ता थे। उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षकों को समर्पित कर सभी शिक्षकों का मान बढ़ाया। डॉ. राधाकृष्णन जी का मानना था कि शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते ही नहीं है, बल्कि वो हमारे व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल को सुधारते भी है। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का व्यक्तित्व एवं कृतित्व शिक्षकों के साथ ही सभी के लिए अनुकरणीय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular