Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत : डॉ. दिवाकर मिश्रा

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत : डॉ. दिवाकर मिश्रा

कानपुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को पूरे मनोयोग से लड़ती है और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी सर्वाधिक मतदाता बनाये गये हैं। इससे पूरी संभावना है कि कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को बड़ी जीत हासिल होगी। यह बातें शनिवार को भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने कही।

उन्होंने कहा कि कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वाधिक फार्म नंबर 19 भरवा कर मतदाता बनाए हैं। मतदाता बनाने का अन्तिम दिन नौ दिसम्बर था। इसी दिन वीएसएसडी कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कैंप लगाकर मतदाता बनाने का कार्य कर रहे थे। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक चुनाव में पहली बार उतर रही है। इसके पहले भाजपा ने शिक्षक चुनाव इस सीट पर कभी नहीं लड़ा था। जैसा कि भाजपा की सोच रहती है हर चुनाव को वह चुनौती मानकर लड़ती है, तो शिक्षक चुनाव में भी भाजपा के सभी कार्यकर्ता मतदाता बनाने के कार्य में लगे थे। कानपुर नगर, देहात और उन्नाव में सर्वाधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए हैं। इसलिए शिक्षक चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। शिक्षक चुनाव भाजपा लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर लड़ेगी और निश्चित विजय प्राप्त करेगी। मतदाता बनाने के कार्य में तीनों जनपदों में शिक्षकों का अत्यधिक रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ दिखा है। शिक्षकों ने मुखर होकर कहा है कि भाजपा को इस बार इस चुनाव में भी विजय श्री मिलेगी।

इस दौरान डॉ. अजय मोहन शुक्ला, डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉक्टर उमेश बाजपेई, राजीव मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, गौतम मिश्रा आदि ने शिक्षकों को मतदाता बनाने का कार्य किया।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular