Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीशिकायतों के निस्तारण में सातवें स्थान पर श्रावस्ती

शिकायतों के निस्तारण में सातवें स्थान पर श्रावस्ती

संवाददाता

श्रावस्ती। सरकार द्वारा आईजीआरएस माह सितम्बर की रैंकिंग जारी की गयी है, जिसमें जनपद श्रावस्ती ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी श्रावस्ती नेहा प्रकाश द्वारा शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान का विशेष प्रयास किया जाय। शासन द्वारा प्रतिमाह जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में जनपद ने यह सफलता प्राप्त की है। जनपद ने जनसमस्याओं के निस्तारण में टॉप 10 में अपनी जगह बनाते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा दायित्व बोध समझकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई है, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगे भी हमें इसी प्रकार बेहतर ढंग से जन शिकायतों का निस्तारण करके जिले को और बेहतर मुकाम पर लाना है। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सतत रूप से मेहनत करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। इसलिए समस्त अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आनलाइन प्राप्त सन्दर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें तथा किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े। जन शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक के भीतर करते हुए गुणवतायुक्त कर आख्या अपलोड करें, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

यह भी पढें :   पुल धंसा, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular