Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में Gonda Police ने किया टाप

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में Gonda Police ने किया टाप

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण मे एक बार फिर जनपद गोण्डा जन सुनवाई (आईजीआरएस) निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जन सुनवाई है। पुलिस अधीक्षक ने शासन की इस मंशा को अपनी भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षको ंव थानाध्यक्षों के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करवाया। बताया जाता है कि माह दिसम्बर 2020 में प्राप्त कुल 1926 जन शिकायत प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इसके लिए जनपद गोण्डा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने आईजीआरएस शाखा में नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारी गणों के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : जानें चुनाव में कितना खर्च कर सकेंगे प्रधान व बीडीसी प्रत्याशी

RELATED ARTICLES

Most Popular