Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजन शाहरुख खान ने फैन को दिया सरप्राइस, 'जवान' का नया पोस्टर जारी

 शाहरुख खान ने फैन को दिया सरप्राइस, ‘जवान’ का नया पोस्टर जारी

शाहरुख खान की अपकमिंग ‘जवान’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के प्रिव्यू पर लोगों ने जमकर अपना प्यार लुटाया। जिसे स्वीकार करते हुए एसआरके ने फैंस के साथ जुड़ने के लिए एक बार फिर अपना पॉपुलर हैस आस्कएसआरके सेशन होस्ट किया।

यही नहीं इस सेशन के आखिर में शाहरुख खान ने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज देते हुओ ‘जवान’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिससे उनके सभी फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।एसआरके ने अपने किसी भी हैस आस्कएसआरके सेशन में पहले कभी ऐसा नहीं किया है, इसलिए यह सभी प्रशंसकों के लिए बेहद यादगार और खास बन गया। फिल्म ‘जवान’ के इस नए और शानदार पोस्टर में शाहरुख खान का इंटेंस बाेल्डलुक दिखाया गया है, जो जवान प्रीव्यू के बाद सुपर पॉपुलर हो गया है। इस पोस्टर ने फिल्म के लिए पहले से बढ़ रहे उत्साह को और बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का हैस आस्कएसआरके सेशन प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार के साथ बातचीत करने और उनके मजाकिया जवाब देखने का एक खास मौका होता है। ‘जवान’ के प्रीव्यू की रोमांचक रिलीज के बाद, फैन्स को हैस आस्कएसआरके पर शाहरुख की उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में बिना देर किए सुपरस्टार ने हाल ही में अपने फैंस से अपने खास अंदाज में बातचीत की।

इसके अलावा, जवान के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स ने पहले कभी नहीं देखी गई बातचीत शुरू की है। वहीं फिल्म के प्रीव्यू वीडियो ने 24 घंटे में सभी प्लेटफार्मों पर 112 मिलियन व्यूज हासिल किए, जो भारतीय सिनेमा में किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

फिल्म ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, इसके निर्देशक एटली, निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular