Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनशाहरुख की नई फिल्म 'जवान' का सीन इंटरनेट पर लीक

शाहरुख की नई फिल्म ‘जवान’ का सीन इंटरनेट पर लीक

पठान के बाद प्रशंसक फिलम ‘जवान’ में शाहरुख खान को एक और एक्शन अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली की निर्देशित यह फिल्म बहुत बड़ी होगी और इसमें शाहरुख को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। अब ‘जवान’ की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही लीक क्लिप में शाहरुख खान को स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। वह नीले रंग की पैंट और नीली शर्ट में चांदी की बेल्ट जैसी दिखने वाली चीजों से लोगों को पीटते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘जवान’ की क्लिप लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ”बाप रे बाप। क्या बाप की मूवी ला रहे हो (यह सभी फिल्मों का बाप होगा! इंतजार नहीं कर सकता। यह निश्चित रूप से हर एक रिकॉर्ड को तोड़ने वाला है।” एक फैंस ने लिखा कि “पठान सिर्फ एक टीजर था… असली मास एक्शन पिक्चर तो जवान होगी।”

इस फिल्म में शाहरुख लीड रोल में हैं। शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वहीं, विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आएंगे। लोकप्रिय साउथ संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया है। शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की निर्मित फिल्म ‘जवान’ को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular