Sunday, February 15, 2026
Homeमनोरंजन शाहरुख की 'जवान' का क्रेज जबरदस्त, 7 को सुबह 5 बजे रिलीज...

 शाहरुख की ‘जवान’ का क्रेज जबरदस्त, 7 को सुबह 5 बजे रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड में किंग के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का क्रेज फैंस के बीच अलग ही है। शाहरुख खान और नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘जवान’ 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही जमकर प्रमोशन शुरू हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया गया था। जिसके बाद से फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। बड़े पर्दे पर शाहरुख के नए अवतार का जादू देखने का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की ‘जवान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अब 7 सितंबर सुबह 5 बजे होगा।

एटली की निर्देशित ‘जवान’ किसी दक्षिणी निर्देशक के साथ शाहरुख का पहला प्रोजेक्ट है। जहां फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब एक नई खबर सामने आई है कि ‘जवान’ का पहला शो सबसे पहले कोलकाता में देखने को मिलेगा। दर्शकों की जबरदस्त डिमांड के चलते कोलकाता को ‘जवान’ का पहला शो मिल गया है। ‘जवान’ 7 सितंबर को सुबह 5 बजे कोलकाता के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘जवान’ का पहला शो 7 सितंबर को सुबह 5 बजे मिराज सिनेमा में दिखाया जाएगा।

फिल्म ”जवान” को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान अलग-अलग अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि ”जवान” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। ”जवान” की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। शाहरुख खान की ”जवान” ने पहले दिन अपनी ही फिल्म ”पठान” का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ओपनिंग के महज 24 घंटों में ही ”जवान” ने ”पठान” से ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है।

पहली बार, प्रशंसकों को जवान में किंग खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में शाहरुख खान एक या दो नहीं बल्कि पूरे पांच अलग-अलग किरदार निभाएंगे। फिल्म ”जवान” गुरुवार 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular