Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर :शराबी पति ने पत्नी व बच्चे को कमरे में बन्द कर...

शाहजहांपुर :शराबी पति ने पत्नी व बच्चे को कमरे में बन्द कर लगाई आग


शाहजहांपुर। जिले में कथित रूप से शराब पीने का आदी पति ने अपनी पत्नी व बेटे को एक कमरे में बंद कर आग लगा दी। जिसके चलते महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने मंगलवार को ईएमएस को बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत राय खेड़ा गांव में सूचना मिली थी की एक शराबी किस्म का व्यक्ति बबलू ने अपने घर में आग लगा दी है और उसके बच्चे पत्नी कमरे के अंदर बंद है।

उन्होंने बताया इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा कर कमरे के अंदर से नन्ही देवी (35) और उसका बेटा हर्षित (8) को निकाल कर जिला अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर आग लगने से घायल नन्ही देवी ने पत्रकारों को बताया कि आज उसके पति बबलू ने उसके  मायके फोन करके पैसों आदि की मांग की और जब वहां से मना कर दिया गया।  तो बबलू ने बच्चों तथा उसे काफी मारा पीटा तथा उसके एक लड़के की पिटाई से हाथ भी टूट गया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसके पति ने उसे व उसके बेटे हर्षित को एक कमरे में बंद करके आग लगा दी बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से आग बुझाकर उसे बाहर निकाला।

तिलहर थाना प्रभारी हरपाल सिंह वालियान ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। पीड़िता की ओर से जो तहरीर दी जाएगी उसी के आधार पर विधिक कार्यवाही होगीl

RELATED ARTICLES

Most Popular