Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर : लूट की योजना बना रहे तीन शातिर लूटेरे पुलिस मुठभेड़...

शाहजहांपुर : लूट की योजना बना रहे तीन शातिर लूटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना मदनापुर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन शातिर लूटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस को अवैध हथियार, चाकू व कुछ कारतूस बरामद हुए। 
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया की बीती रात मदनापुर पुलिस को सूचना मिली कि चचोरा से बिरिया फत्तेपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़े कुछ लुटेरे लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर मदनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को पकड़ने के लिए घरेबन्दी शुरू की। खुद को घिरता देख एक लुटेरा अवैध हथियार से पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिस अपना बचाव करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र निवासी सरवन, अर्जुन व रिंकू हैं। इनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस, चाकू व लोहे की एक नोकदार सरिया बरामद हुए। लुटेरो के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular