शाहजहांपुर (हि.स.)। कटरा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर बरेली जनपद के रहने वाले हैं। जिनके कब्जे से करीब 60 लाख की स्मैक व स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द ने बताया कि बीती रात देर रात कटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हुलासनंगला फाटक से कसरक जाने वाली रोड पर ग्राम कसरक के पास जंगल से स्कूटी पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर जनपद बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के कस्बा ऊँचा निवासी जव्वार व अली हसन तथा फर्रकपुर निवासी आसिफ है। तस्करों के कब्जे से पुलिस भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है।
एसपी एस आनंद ने बताया की अंर्तराष्ट्रीय बाजार मे बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्कर से की अहम जानकारी भी पुलिस को मिली जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
शाहजहांपुर में 60 लाख की स्मैक के साथ बरेली के तीन तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
