Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग के चलते फुफेरे-ममेरे भाई-बहन ने पेड़ से लटक...

शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग के चलते फुफेरे-ममेरे भाई-बहन ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी

शाहजहांपुर(एजेंसी)। मदनापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते रिश्ते के फुफेरे-ममेरे भाई-बहन ने शनिवार को पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल के शव बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी शिवदयाल के 20 बर्षीय बेटे विपिन का गांव में रहने वाले रिश्तेदार हाकिम कश्यप की 19 वर्षीय बेटी पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की सुबह पूजा और विपिन का शव थाना क्षेत्र के गांव पंखखेड़ा के पास बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला। विपिन के परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे। जबकि पूजा के घर से लापता होने की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह हुई। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की। बताया जा रहा है कि विपिन और पूजा रिश्ते में फुफेरे-ममेरे भाई बहन लगते हैं। 

प्रेमी युगल के परिजनों का कहना है की उन्हें प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। जबकि दोनों परिवारों के बीच करीब एक साल से बोल-चाल व घरों पर आना-जाना बंद था। 

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके बरामद हुए हैं। रिश्तेदारी होने के कारण परिजन विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular