Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में पुलिस ने 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया

शाहजहांपुर में पुलिस ने 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने रविवार अपराह्न जुआरियों के एक नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस 34 हजार, 520 रुपये भी बरामद हुए है। 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की रविवार अपराह्न करीब तीन बजे थाना क्षेत्र में सराय काइया के पास कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पीछे पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआ खेल रहे इदरीश, सम्मू, शाकिर,सरताज, वसीम, सलमान, विशाल मिश्रा, ओमप्रकाश, नौमान, दीपक, विनोद, शाहनूर, नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular