Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में दो अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार दोपहिया वाहन बरामद

शाहजहांपुर में दो अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार दोपहिया वाहन बरामद

शाहजहांपुर (हि.स.)। कटरा पुलिस ने दो अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किये है। 
प्रभारी निरीक्षक हरिपाल सिंह बालियान ने रविवार को बताया कि कटरा कोतवाली पर तैनात उपनिरिक्षक सन्तोष कुमार शनिवार रात अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गस्त पर थे। दौरान पुलिस टीम ने परशुरामपुर से पलिया जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास से दो वाहन चोरों  को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वाहन चोर कटरा थाना क्षेत्र के गांव पोसिल निवासी नन्हे उर्फ चरन सिह तथा अनमोल उर्फ प्रशान्त है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस को चोरी की तीन मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद हुई है। उन्होंने बताया की चोरों ने पूछताछ में दिल्ली, गाजियाबाद, बरेली से दो पहिया वाहन चोरी करने तथा उनकी नम्बर प्लेट बदलकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री करने की बात बताई है। इसके अलावा चोरों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है जो पोसिल तथा बरेली के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया है और उनके फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular