Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में दुर्लभ प्रजाति के कछुआ व सांपों के साथ वन्य जीव...

शाहजहांपुर में दुर्लभ प्रजाति के कछुआ व सांपों के साथ वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। बंडा पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि थाना बंडा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व उनकी टीम ने वन्य जीव तस्करी की सूचना पर ग्राम कर्रखेड़ा में दबिश दी और लवकुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका पिता हरिओम पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस को घर मे छिपा कर रखे गए दो जिन्दा ब्लैक कोबरा सांप व एक 20 पंजे वाला एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ है। 
श्री आनंद ने बताया कि बरामद वन्य जीवों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि हरिओम व उसका परिवार पिछले काफी समय से वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा हरिओम की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular