Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर: पैसे के लेनदेन में गोली मारकर युवक की हत्या

शाहजहांपुर: पैसे के लेनदेन में गोली मारकर युवक की हत्या

शाहजहांपुर(हि.स.)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना सोमवार रात की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुरथोक निवासी गोविंद उर्फ दलवीर (19) बीती रात होली मिलन के लिए पैदल बानगांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बानगांव निवासी अभिमत कृष्ण प्रमोद सिंह ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
परिजनों के अनुसार, गोविंद ने आरोपित अभिमत कृष्ण प्रमोद सिंह से रुपये उधर लिए थे। आरोपित बारबार रुपये मांग रहा था और कई बार रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपित अभिमत कृष्ण प्रमोद ने गोविंद को जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोप है कि रुपये लेनदेन को लेकर गोविंद की हत्या की गई है।
मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने अभिमत कृष्ण प्रमोद सिंह, उसके भाई अभिजीत सिंह व भतीजे शिवप्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular