शाहजहांपुर (हि.स.)। कटरा थाना पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया की रविवार रात वरिष्ट उपनिरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गस्त कर थे। पुलिस टीम ने मोहल्ला मुगलान निवासी टॉप टेन एवं पच्चीस हजार के इनामी बदमाश कल्लू उर्फ मोईन को खुदागंज रोड पर नहर पुलिया के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कल्लू एक कुख्यात बदमाश है। जिसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या का प्रयास व पशुओं चोरी के कई मामले दर्ज है। यहीं नही उक्त बदमाश व उसके अन्य साथी ने बीते 18 नम्बर की रात जलालाबाद क्षेत्र से पशु चोरी वाहन से ले जा रहे थे। पुलिस बदमाशो को पकड़ने पहुंची तो कल्लू व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ बदमाशो को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि कल्लू फरार होने में कामयाब हो गया। कल्लू की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
शाहजहांपुर : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
