Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर : पच्चीस लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर : पच्चीस लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर परमानंद पांडे ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात गढ़िया रंगीन पुलिस ने पृथ्वीपुर तिराहे के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मीरपुर माफी निवासी सूरजपाल है। 
श्री पांडे ने बताया की बरामद चरस की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार मे करीब 25 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह जनपद बंदायू के दातागंज क्षेत्र से चरस खरीद कर यहां बेचने के लिए लाया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular