शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना खुटार पुलिस ने करीब दो माह पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट की एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि बीते दस दिसम्बर को खुटार क्षेत्र के गांव रामपुर खुर्द निवासी परशुराम ग्राम बुझिया से गेंहू पिसवा कर अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे। रास्ते मे सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने टक्कर मारकर उनको गिरा दिए। जब तक पीड़ित संभल पाता लुटेरे पीड़ित की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
एसपी ग्रामीण के अनुसार, बीती रात खुटार पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलासं की मदद से जुडी सड़क तिराहा के पास से दो लुटेरो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरे खुटार के मोहल्ला नौगंवा निवासी मोहित मिश्रा और देवीस्थान निवासी सौरभ तिवारी है। जिनके कब्जे से उक्त लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हुई एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार, दोनों लुटेरे जुआ खेलने और शराब पीने के आदी है। शौक को पूरा करने के लिए यह लोग अपराध करने लगे। लुटेरों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस पुछताछ में लुटेरो ने जनपद पीलीभीत और खीरी मे भी छोटी मोटी छिनैती की घटनाएं करने की बात कबूल की है। यह लोग ज्यादातर गरीब को निशाना बनाते थे। लुटेरों का मानना है की ऐसे लोग डर के कारण पुलिस मे शिकायत नहीं करते और पुलिस को भी कुछ पता नहीं चलता।
शाहजहांपुर : दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट की मोटरसाइकिल और फोन बरामद
RELATED ARTICLES
