शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2021 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार द्वारा मंगलवार को थाना सेहरा मऊ दक्षिण के अति संवेदनशील बूथों ग्राम नागरपाल एवं महोलिया में पूर्व प्रधान, प्रधान प्रत्याशी एंव सम्भ्रान्त/जनता के व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गई, जिसमें मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारियां देकर मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का आवाहन किया गया । ग्रामीणों से आपस में कोई विवाद नही करने, शराब का सेवन ना करने तथा लाभप्रद सूचना से संबंधित अधिकारीगण को सूचित करने हेतु बताया गया। इस दौरान अरविंद कुमार क्षेत्राधिकारी सदर व धनंजय थाना प्रभारी सेहरा मऊ दक्षणी सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।
शाहजहांपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराए जाने को लेकर बैठक हुई संपन्न
RELATED ARTICLES
