Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यशास्त्रार्थ के लिए 17 जून को अकेले जामा मस्जिद जाएंगे नरसिंहानंद

शास्त्रार्थ के लिए 17 जून को अकेले जामा मस्जिद जाएंगे नरसिंहानंद

हरिद्वार (हि.स.)। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि वह शुक्रवार, 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद में जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से शास्त्रार्थ करेंगे।

नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ये भारतवर्ष के नेताओं और सनातन के धर्मगुरुओं के लिए डूबकर मर जाने की बात है कि पूरी दुनिया के मुस्लिम हिंदुओं पर उन्हीं की किताबों में लिखी बातों को बोलने पर सर तन से जुदा करने का फतवा देते हैं। मुसलमानों ने जनसंख्या विस्फोट करके वस्तुतः इस देश पर कब्जा कर लिया है। अब हिंदुओं की स्थिति इस देश में बहुत खराब हो चुकी है। मुसलमान खुलेआम हमारे देवी-देवताओं के मठ-मंदिर तोड़ते हैं। हमारी आस्था पर हर तरह से प्रहार करते हैं परंतु हमारे लिए न तो कोई बोलने वाला है और न ही कोई आवाज उठाने वाला।

उन्होंने कहा कि ये तो एक तरह से इस्लामिक गुलामी हम पर थोप दी गई है। कोई इसके विरुद्ध आवाज उठाए या न उठाए पर वे इस अन्याय और अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। नरसिंहानंद ने कहा कि कुरआन और इस्लामिक इतिहास की किताबें लेकर वे शुक्रवार, 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे ताकि वहां पर उपस्थित लाखों मुसलमानों को बता सकें की जो आज मोहम्मद और इस्लाम के बारे में बोला जा रहा है, वो सब उनकी अपनी किताबों में ही लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं जामा मस्जिद अकेला जाऊंगा ताकि इस्लामिक जिहाद से डरे और बिके हुए नेताओं को मुझ पर और मेरे साथियों पर कोई झूठा मुकदमा लगाने का मौका न मिल सके।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जामा मस्जिद में इकट्ठा लोग अपनी ही किताबों से डरकर मेरी हत्या कर दें पर अब मुझे ये खतरा लेना ही पड़ेगा वरना इस देश में हिंदुओं की आजादी समय से पहले ही छिन जायेगी।

रजनीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular