Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरशासन की योजनाओं का जनता तक पहुंचने पर जोर, जमीन के मामलों...

शासन की योजनाओं का जनता तक पहुंचने पर जोर, जमीन के मामलों में मौके पर जाने के निर्देश

रोहित गुप्ता
बलरामपुर । आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
जिसमें डीएम ने राजस्व एवम पुलिस की शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करने का निर्देश दिया।
तहसील बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे। शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग, सार्वजनिक रास्ता आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एसडीएम राजेन्द्र बहादुर, सीओ राधारमण सिंह, तहसीलदार रामाश्रय, नायब तहसीलदार, अपर सीएमओ डाॅ एके सिंघल, पीडी चन्द्र प्रकाश, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ, बीएसए कल्पना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular