Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश शासन की टीम ने ग्रामीण स्तर पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की...

 शासन की टीम ने ग्रामीण स्तर पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

लखीमपुर-खीरी(हि.स.)। फरधान सीएचसी की पीएचसी व हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर लघुचा का भारत सरकार की टीम की ओर से भ्रमण कर मूल्यांकन किया गया। टीम डॉ तोमेश के नेतृत्व में एचडब्ल्यूसी पहुंची। जहां टीम ने ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को शासन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी।

फरधान सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि भारत सरकार की टीम डॉ तोमेश के नेतृत्व में भ्रमण कर सीएचसी पीएचसी व उपकेंद्र सहित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आम जनमानस को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एकत्रित कर रही है। इस बात का भी मूल्यांकन कर रही है कि जिले में आम जनमानस को कैसी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। शासन स्तर से चलाई जा रही योजनाओं का आम जनमानस को लाभ मिल रहा है या नहीं! साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन गांव-गांव तक किस तरह से किया जा रहा है। इन सभी पहलुओं के साथ ही टीम द्वारा डीवीडीएमएस पोर्टल, ऑनलाइन मेडिसिन, इन्डेंट कैसे किया जाता है व किस तरह से मेडिसिन मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिसिन के अच्छे रख रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने दवा की उपलब्धता स्टॉक रजिस्टर मेंटेनेंस व साफ-सफाई व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया।

इस दौरान टीम ने डॉ. ताजुद्दीन, फार्मासिस्ट मुनेंद्र वर्मा व सीएचओ हेमलता से भी दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी की।

देवनन्दन /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular