कानपुर (हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खुद बढ़ती आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी उठाई और आग बुझाने में कामयाब हो गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों की जान एवं वहां खड़े कई वाहनों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिसकर्मियों की इस सक्रियता ने आज एक बड़ी घटना होने से टाल दिया।
चकेरी के कृष्णा नगर में स्थित ईश वंदना अपार्टमेंट के अन्दर सोमवार तड़के अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही कृष्णा नगर चौकी प्रभारी एवं सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे और आग काबू पाने के लिए बाल्टी उठाई और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस कर्मचारियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते यदि आग पर काबू न पाते तो आग काफी विकराल हो जाती।
राम बहादुर
