Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश शारदीय नवरात्र : बजट के अभाव में सूक्ष्म हुआ विंध्य महोत्सव

 शारदीय नवरात्र : बजट के अभाव में सूक्ष्म हुआ विंध्य महोत्सव

– जिलाधिकारी ने कहा, नौ दिनों की जगह तीन दिन का ही होगा आयोजन

मीरजापुर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र में बजट के अभाव से विंध्य महोत्सव का आयोजन काफी सूक्ष्म हो गया है। विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत शारदीय नवरात्र में आयोजित होने वाला विंध्य महोत्सव बासंतिक नवरात्र मेला के मुकाबले काफी छोटे स्तर पर आयोजित होगा।

पिछले नवरात्र में आयोजित विंध्यमहोत्सव, गंगा आरती व आतिशबाजी की काफी सराहना हुई थी पर आयोजन में कार्य करने वालों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए अभी बजट उपलब्ध नहीं है। पिछले नवरात्र में आयोजित समारोह में काम करने वालों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इसलिए 14 अक्टूबर की मध्य रात्रि से आरम्भ होने वाले शारदीय नवरात्र में नौ दिनों की जगह तीन दिनों के लिए ही विंध्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बताया कि विंध्य महोत्सव आयोजन को सूक्ष्म किए जाने पर मैने जिलाधिकारी से बात की है। यह आयोजन नवरात्र की तृतीया से प्रारंभ होगा और इसका अष्टमी को समापन होगा।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular