Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशारदीय नवरात्र को लेकर मां तपेश्वरी मंदिर में तैयारियां हुई पूरी, मेला...

शारदीय नवरात्र को लेकर मां तपेश्वरी मंदिर में तैयारियां हुई पूरी, मेला पर मनाही

कानपुर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर व देवीस्थलों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तो वहीं कानपुर के बिरहाना रोड स्थित प्राचीन मंदिर माता तपेश्वरी में भी कोविड-19 की जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। य जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित नरेश जी ने दी।

तपेश्वरी मंदिर के पुजारी नरेश ने बताया कि माता तपेश्वरी का मंदिर अपने आप मे एक अहम भूमिका रखता है। यहां पर चैत्र मास नवरात्र व शारदीय नवरात्र में दूर-दराज से भी लोग आकर माता का दर्शन करने के बाद अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते हैं। क्योंकि यहीं वो मंदिर है जहां पर सीता माता ने अपने दोनों पुत्र लव-कुश का भी मुंडन संस्कार कराया था। तभी से यहां पर मुंडन व कर्ण छेंदन होना शुरू हो गया था।

पंडित जी का कहना है कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा है। जिससे कि आने वाले श्रद्धालु के मन उदास नजर आते है। तो वहीं शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

वैभव लक्ष्मी मंदिर के महंत करन कपूर ने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए मां दरबार खोल दिया गया। साथ ही कोविड-19 की जारी गाइड लाइन का पालन कराते हुए आने वाले सभी भक्तों के लिए माता के दरबार में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी अगर बिना मास्क के मंदिर में आता है तो उसको निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular