Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशामली : फौजी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

शामली : फौजी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

शामली (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सेना में तैनात एक जवान का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है। 

मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा सिसौली निवासी कुलदीप भारतीय सेना में जवान था। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में चल रही थी, जहां से 13 नवम्बर को जवान एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया था। कुलदीप शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में किराये के मकान में रह रहा था। रविवार को फौजी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर मामले को लेकर परिवार से पूछताछ की। 

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, फौजी कुलदीप ने आत्महत्या क्योकि इसके पीछे कोई कारण पता नहीं चल पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है

RELATED ARTICLES

Most Popular