Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी से पहले युवक ने की आत्महत्या

शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या

– घर में 30 अप्रैल को होने वाली शादी को लेकर चल रही थी तैयारियां

औरैया (हि.स.)। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड निवासी सलमान अली (24) ने बुधवार भोर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की इसी माह 30 अप्रैल को शादी होनी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिता इरशाद अली ने बताया कि सलमान सात भाई-बहनों में तीसरे नम्बर का था। वह बोरिंग का काम करता था। बुधवार की सुबह उसने छत पर बने कमरे के अंदर लोहे के कड़े से दुपट्टा से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। इसी माह 30 अप्रैल को दिबियापुर में रहने वाली युवती से सलमान की शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां घर पर चल रही थी। पिता ने बताया कि पता नहीं किस बात से क्षुब्ध होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली, जबकि घर में किसी से कोई अनबन नही थी।

थाना प्रभारी ऐरवा जीवाराम यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular