Monday, February 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलशादी समारोह में गोली चलने से युवक की मौत

शादी समारोह में गोली चलने से युवक की मौत

लखनऊ(हि.स.)। कैसरबाग थाना क्षेत्र में रविवार की रात को शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। इस मामले परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्ण रजत कौशिक ने बताया कि कैसरबाग थाना को एक सूचना मिली कि रविवार की रात को एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गोली चली, जिसमें आयुष खरे नाम के व्यक्ति की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular