राज्य डेस्क
हैदराबाद। देशभर में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के नए मामलों के बीच नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना के एक गांव में हुई शादी है। तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में हनमजीपेट गांव में हुई शादी के बाद अब इसमें आने वाले 87 मेहमान सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस शादी में 370 लोग शामिल हुए थे। सभी मेहमानों का कोरोना टेस्ट किया गया और अब जो लोग संक्रमित पाए गए हैं वे होम आइसोलेशन में हैं। गांव में एक आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं और टेस्ट कर रहे हैं। शादी में पास के सिद्दापुर गांव के भी कुछ लोग शामिल हुए थे और वे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से कई लोगों को निज़ामाबाद के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिद्दापुर गांव में कोविड कैंप शुरू किया है। रविवार को तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में कोरोना वायरस के 96 नए मामले सामने आए। बता दें कि यह जिला महाराष्ट्र बॉर्डर से सटा हुआ है। रविवार को तेलंगाना में कोरोना के कुल एक हजार 97 नए मामले आए और छह मौतें भी हुईं। राज्य में अभी कोरोना वायरस के कुल 8 हजार 746 एक्टिव मामले हैं।
यह भी पढ़ें : अब शिक्षक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ले सकेंगे अवकाश
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
