Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशादी के 48 घंटे बाद ही सौत के लिए महिला ने दान...

शादी के 48 घंटे बाद ही सौत के लिए महिला ने दान कर दी किड़नी

इंटरनेशनल डेस्क

फ्लोरीडा। जब कोई महिला दुल्हन बनती है तो आमतौर पर उसके ऊपर तोहफों की बरसात सी हो जाती है। मगर फ्लोरीडा में हाल ही में एक दुल्हन ने खुद किसी को अनोखा गिफ्ट दिया है। महिला ने अपने पति की पूर्व पत्नी को ऐसा उपहार दिया है, जो अपने जीवन में शायद बहुत कम लोग ही किसी को दे पाते हैं। दरअसल दुल्हन ने शादी के दो दिन बाद ही पति की पहली पत्नी को किडनी दान की है। फ्लोरिडा में डेबी नील-स्ट्रिकलैंड नाम की इस दुल्हन ने अपनी शादी की पोशाक पहनने के दो दिन बाद ही अस्पताल में वहां का गाउन पहना। दरअसल डेबी और जिम स्ट्रिकलैंड एक दशकों से एक साथ हैं। डेबी के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान भी जिम का अपनी पूर्व पत्नी मायलेन मेरथे के साथ मधुर रिश्ता है। वह अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि डेबी और मायलेन एक-दूसरे के बहुत करीब नहीं हैं, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से कोई शिकायत नहीं है।
मायलेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही हैं। उनकी किडनी सिर्फ आठ प्रतिशत की सामान्य क्षमता से काम कर रही हैं। बिना ट्रांसप्लांट के उनके जिंदा रहने की संभावना बहुत कम थी। खास बात है कि जब डोनर मैच किया गया तो मायलेन का अपने भाई से मैच नहीं हुआ, लेकिन डेबील के साथ मैच हो गई। डेबी ने मायलेन की स्थिति को देखते हुए खुशी-खुशी किडनी डोनेट करने के लिए सहमति जता दी। खास बाद है कि शादी के महज 48 घंटे बाद ही उन्हें मायलेन की जिंदगी को बचाने की मुहिम में जुटना पड़ा। डेबी ने जब से मायलेन का किडनी दान की है, तब से उन्हें ’किडनी सिस्टर’ कहा जा रहा है। डेबी का कहना है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे शानदार दिन था।

यह भी पढें : तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular