राज्य डेस्क
पटना। बिहार के छपरा जिले में एक ऐसी बारात निकली जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इतना ही लोगों में दूल्हे के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी देखने को मिली। दरअसल यहां दूल्हा बनकर शादी के 40 साल बाद गवना दोंगा कराने ससुराल छपरा के आमडाढी जा रहे 65 वर्षीय कमल सिंह को देखने के लिए गुरूवार देर शाम एकमा ठहर गया। अपनी आधा दर्जन बेटियों को पुलिस में भर्ती कराने वाले नाचाप गांव निवासी कमल सिंह की 42 साल पहले शादी हुई थी। हालांकि मनमुटाव के कारण शादी के बाद वे ससुराल नहीं गये। फिर चार दशक बाद आत्म परिवर्तन हुआ तो दोंगा गवना की रस्म पूरे गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा और गाड़ियों के काफिले के साथ आमडाढ़ी गांव पहुंचे। चमकती मूंछों को बार-बार ऐंठते हुए और रथ पर सवार दूल्हा बने कमल सिंह के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे जो आकर्षण का केंद्र था। बाजार में जाम से निपटने के लिए एकमा पुलिस मुस्तैद रही। वहीं बुजुर्ग दंपति के बच्चों ने गवना दोंगा की रस्म के लिए मां को 15 अप्रैल 2022 को मायके भेज दिया। इसके बाद पिताजी को घोड़े वाली बग्घी पर बैठाकर उनके ससुराल ले गए। यहां बारात जैसे माहौल में कई लोग शामिल हुए। इस उम्र में दूल्हा-दुल्हन बने राजकुमार सिंह और शारदा देवी की खुशी साफ देखने को मिली। बता दें कि राजकुमार मशहूर सेवन सिस्टर्स के पिता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सातों बहनें बिहार पुलिस और सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटियों को नौकरी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। वहीं अपने इकलौते बेटे को इंजीनियर बनाया है। राजकुमार गांव में आटा चक्की चलाते हैं।
यह भी पढ़ें : 12 प्रशासनिक अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
