Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनशादी के 11 साल बाद पेरेंटस बनने जा रहे गुरमीत-देबीना

शादी के 11 साल बाद पेरेंटस बनने जा रहे गुरमीत-देबीना

टीवी सीरियल रामायण में राम-सीता का किरदार निभाने वाले अदाकार गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर शादी के 11 साल बाद खुशी आने वाली है। दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

गुरमीत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। तस्वीर में देबीना ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। गुरमीत और देबीना ने लिखा, ‘तीन बनने वाले हैं। जूनियर चौधरी आने वाला है। आप सबकी प्रार्थना चाहिए।’

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से दोनों के फैंस और उनके साथी कलाकार उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2008 में टीवी सीरियल रामायण में गुरमीत चौधरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभाया था जबकि सीता के रूप में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसी सीरियल के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 5 फरवरी 2011 को गुरमीत और देबीना शादी के बंधन में बंध गए।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular