Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी के लिए दबाव बनाना पड़ा महंगा, प्रेमी ने उतारा मौत के...

शादी के लिए दबाव बनाना पड़ा महंगा, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद (हि.स.)। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी कि वह उससे पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और 4 माह की गर्भवती थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि 14 अप्रैल को कानावनी नहर पुश्ते के नजदीक एक युवती की लाश बरामद हुई थी। तभी से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती के प्रेमी राहुल कुमार तक पहुंच गई। राहुल कुमार मूल रूप से चंपारण बिहार का रहने वाला है और फिलहाल वह कनावनी में रह रहा है।

बताया कि पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके और यूवती के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इसके चलते 4 माह की गर्भवती हो गई थी। अब यह राहुल पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी करना नहीं चाहता था। इसी के चलते उसने 14 अप्रैल को युवती बात करने के बहाने कनावनी नहर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक के कब्जे से युवती का बैग बरामद किया है जिसमें हाथ के कंगन, ईयर फोन, दो टॉप और मृतका का आधार कार्ड बरामद किया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular