Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनशादी के बंधन में बंधे विग्नेश और नयनतारा, सामने आईं तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधे विग्नेश और नयनतारा, सामने आईं तस्वीरें

साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन एक -दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकीं हैं। विग्नेश शिवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह और नयनतारा नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक में विग्नेश नयनतारा के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में विग्नेश शिवन नयनतारा के माथे पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों दूल्हा दुल्हन के पारम्परिक परिधान में नजर आ रहे हैं। विग्नेश शिवन ने इसके साथ लिखा है- ‘भगवान की कृपा और पैरंट्स व दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने नयनतारा से शादी कर ली है।’

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं एवं फैंस दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विग्नेश और नयनतारा ने आज महाबलीपुरम में शादी रचाई। इस शादी में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत के कई सितारे भी मौजूद रहें। इस शादी में फिल्ममेकर एटली कुमार, शाहरुख खान, रजनीकांत, विजय सेतुपति, बोनी कपूर सहित तमाम सितारे शामिल हुए।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular