Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजन शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

 शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में शादी की। उनकी शादी में उदयपुर में कई मशहूर हस्तियां और राजनेता शामिल हुए। इस जोड़े ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनके रिसेप्शन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

शादी के बाद पति-पत्नी के तौर पर परिणीति और राघव की पहली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में परिणीति ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और हाथों में उसी रंग की चूड़ियां हैं। उन्होंने बड़ा नेकलेस पहना था और अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। उन्होंने अपना मेकअप भी बेहद सिंपल रखा था। इस फोटो में उनके माथे पर एक पिंपल नजर आ रहा है। वहीं, राघव ने ब्लैक सूट पहना था।

दोनों की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। फैंस उनकी सादगी के कायल हैं। न हैवी मेकअप, न फैंसी ड्रेस, बस सिंपल रिसेप्शन लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की तस्वीरें पैपराजी ने शेयर की हैं।

इस बीच, इस साल की शुरुआत में परिणीति और राघव को मुंबई में एक साथ देखा गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। दोनों ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। उनकी सगाई के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास खास तौर पर अमेरिका से आए थे। लेकिन दुल्हन की बहन प्रियंका राघव परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाईं।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular