Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनशादी के बंधन में बंधेगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सामने आया लेटेस्ट अपडेट

शादी के बंधन में बंधेगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सामने आया लेटेस्ट अपडेट

बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुईं हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस कपल की शादी को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक फाइनल हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शादी में करण जौहर और अश्विनी यार्डी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुलप्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।

शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों की अफेयर की ख़बरें भी जोरों -शोरों से चलने लगी। शेरशाह की रिलीज के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों की कमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और दोनों को एक होते हुए देखना चाहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular