Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजनशादी के एक महीने पूरे होने पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर...

शादी के एक महीने पूरे होने पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को आज एक महीना पूरा हो गया है। दोनों 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की वन मंथ एनीवर्सरी पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ तीन रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह रेड सूट में पति को निहारती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर आलिया को बाहों में जकड़े नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर शादी के बाद रिस्पेशन पार्टी की हैं।

फैंस के बीच रणबेलिया के नाम से मशहूर रणबीर-आलिया की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। फैंस दोनों की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली। रियल लाइफ की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 9 सितम्बर को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular