Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी के अगले दिन ही प्रेमिका का भाई बनकर ससुराल पहुंचा प्रेमी,...

शादी के अगले दिन ही प्रेमिका का भाई बनकर ससुराल पहुंचा प्रेमी, दुल्हन लेकर फरार

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद कस्बे में शादी के दूसरे दिन ही भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी नई नवेली दुल्हन को लेकर लापता हो गया। जब दुल्हन और उसका तथाकथित भाई घर में नहीं मिला तो उनकी तलाश की गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पति ने फिर से थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया। पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था। आरोप है कि 28 नवंबर को दुल्हन का प्रेमी उसका भाई बनकर ससुराल पहुंचा। रात में किसी वक्त दुल्हन अपने प्रेमी सागर निवासी नगला तुरकिया के साथ नगदी और आभूषण लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें : अब ऐसे लक्षण दिखें तो कराएं जांच, हो सकता है कोरोना

अगले दिन सुबह जब घर के सदस्य जागे तो घर में दुल्हन और उसके कथित भाई को नहीं देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजन भी गांव पहुंचे। इस मामले में दुल्हन की मां और पीड़ित पति ने थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसने घटना के दूसरे दिन ही थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को पीड़ित युवक अपने परिजन और दुल्हन की मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन की तलाश करने की गुहार लगाई। इस संबंध में शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उसकी दुल्हन और उसके प्रेमी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : स्कार्पियो से टकराई बाइक, जीजा-साली की दर्दनाक मौत

शादी के अगले दिन ही प्रेमिका का भाई बनकर ससुराल पहुंचा प्रेमी, दुल्हन लेकर फरार
RELATED ARTICLES

Most Popular