Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनशादी की पहली सालगिरह पर वरुण धवन ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें

शादी की पहली सालगिरह पर वरुण धवन ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें

फिल्म अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस खास मौके पर वरुण धवन ने अपनी शादी की तीन अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। पहली तस्वीर में वरुण अपने पत्नी नताशा का हाथ थाम कर शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीरें में वह वरमाला की रस्म को पूरा कर रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में दोनों हाथ जोड़ते हुए एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा -1 और इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाली इमोजी बनाई है।सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और वरुण-नताशा को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते है। वहीं वरुण धवन ने एक टीवी शो में नताशा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात खुद कबूली थी। वरुण और नताशा अक्सर कई मौकों पर साथ में नजर आये।दोनों के एक -दूसरे को काफी लम्बे समय तक डेट करने के बाद 24 जनवरी,2021 को परिवार की सहमति से मुंबई के अलीबाग स्थित ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में शादी की।

नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वहीं वरुण धवन की बात करें तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो और भेड़िया में नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular