Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में बीती रात एक सिरफिरे आशिक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पेट्रोल ड़ालकर खुद को आग लगा लिया। युवक को बचाने के चक्कर में युवती समेत उसके माता-पिता व भाई भी जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती और उसके परिजनों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

यह भी पढें : DIG ने कप्तानों को सुनाई खरी-खरी, जानें क्या-क्या कहा?

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि फर्रूखाबाद जिले के सलीमपुर अटासा निवासी विमल किशोर (25) पुत्र मुरारी लाल प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके साथ गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अचलपुर छोटका निवासी महेश (22) पुत्र रामनाथ कहार भी रहता था। दोनों में अच्छी दोस्ती होने के कारण वे एक दूसरे के यहां आया जाया करते थे। इस बीच विमल किशोर का महेश की छोटी बहन से प्यार हो गया और वह उससे बातचीत करने लगा।

यह भी पढें : इन चार वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र में मिली तैनाती

सीओ के अनुसार, शुक्रवार को विमल अपने मित्र महेश के साथ उसके घर आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद उसने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपने उपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। लड़की के परिजनों द्वारा आग को बुझाकर का प्रयास किया, जिसमें महेश तथा उसकी माँ गंभीर रूप से जलकर जख्मी हो गए। बचाव की कोशिश में महेश के पिता और बहन भी आंशिक रूप से जल गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर विमल किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढें : पढ़ें, क्यों मिलनी चाहिए मैरिटल रेप के दोषी को सजा

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular