मुरादाबाद(हि.स.)। थाना कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना कुंदरकी क्षेत्र की एक युवती ने बिलारी थाना क्षेत्र के एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार आरोपी युवक तीन वर्ष से उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। जब भी वह शादी का दबाव बनाती आरोपित बहानेबाजी करने लगता था । इसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया।पीड़ित युवती ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कुंदरकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
निमित/आकाश
