Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पिता व...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पिता व दो बेटों पर मुकदमा दर्ज

-न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुरादाबाद (हि.स.)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित, आरोपित के भाई व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पीड़ित युवती ने शिकायती पत्र देकर कोर्ट को बताया था कि आरोपित शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके पिता और भाई फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर तीनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया थाना मझोला क्षेत्र के बिशनपुर भीमाठेर निवासी , उसके पिता और आरोपी के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं और मामले की जांच शुरू कर हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular