Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपित पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया था कि मूलरुप से सुलतानपुर का रहने वाला प्रमोद कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह उसे मारपीट करने लगा। उसे प्रताड़ित किया और शादी नहीं करने की बात कही, जिससे वह काफी आहत है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई। एक सूचना के बाद प्रमोद को शहीद पथ अंडरपास के के नीचे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular