Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा शोषण, अब वादे...

शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा शोषण, अब वादे से मुकरा प्रेमी

मेरठ। कंकरखेड़ा निवासी एक युवती ने अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर खुद के साथ छह वर्ष तक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक अपने वादे से मुकर गया है। आरोपित ने उसकी मां और उसके साथ भी मारपीट की। 
कंकरखेड़ा निवासी युवती के मुताबिक वह मूर्ति बनाने के एक कारखाने में काम करती है। पिछले छह साल से उसके प्रेम संबंध कारखाने में काम करने वाले अनूप नगर फाजलपुर निवासी शाबाज से थे। पीड़िता का आरोप है कि लॉकडाउन से पहले शाबाज ने इसके साथ शादी का वादा किया था। मगर अब अपने वादे से मुकर गया। बीते बुधवार को जब वह अपनी मां को लेकर आरोपित के घर पर पहुंची तो आरोपित और उसके परिजनों ने मां-बेटी की पिटाई कर डाली। 
पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया था। आरोप है कि अब पुलिस आरोपी प्रेमी से सेटिंग करके मामले को दूसरा रूप देने में लगी है। पीड़िता ने एसएसपी अजय साहनी से शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular