Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादीशुदा युवक पर छेड़खानी करने व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, आहत...

शादीशुदा युवक पर छेड़खानी करने व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, आहत छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

– एसएसपी ने थाना कटघर प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए

मुरादाबाद (हि.स.)। महानगर के थाना कटघर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में शादीशुदा युवक पर स्कूल आते जाते समय छेड़खानी करने व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया। छात्रा का कहना है कि उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया और उसके पिता ने आरोपित युवक से मामले में पूछताछ की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। एसएसपी ने मामले में थाना कटघर प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

कटघर के एक गांव निवासी किशोरी ने महानगर के एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। वह रोजाना पैदल ही स्कूल जाती व आती है। जब वह स्कूल आती-जाती है तो गांव का ही एक शादीशुदा युवक छेड़खानी करता है।

आरोपित पीड़िता को जबरन मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपित की इन हरकतों से परेशान होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपित से इस बारे में पूछताछ की। आरोप है कि आरोपित युवक ने पीड़िता के पिता के साथ भी मारपीट की है।

निमित जायसवाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular