Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख 62 हजार नकदी एवं जेवरात बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख 62 हजार नकदी एवं जेवरात बरामद

कानपुर(हि.स.)। बिठूर थाने की पुलिस ने चौबीस घंटे में एक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाख 62 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात बरामद किया है। यह जानकारी सोमवार को सहायक पुलिस उपायुक्त पश्चिम लखन सिंह यादव दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ककवन क्षेत्र का निवासी कुंवर पाल है। बीते दिनों एक मजदूर ने ठेकेदार के साथ मिलकर बिठूर क्षेत्र में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। खुलासे के लिए बिठूर पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी। जिसका पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए कुंवर पाल को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक लाख 62 हजार रुपये नकद एवं चोरी गए सोना, चांदी और एक मोबाइल फोन एवं मोटर साइकिल बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। लखन यादव ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने 50 हजार रुपये से पुरस्कृत करने को कहा है।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular